मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी ने किया भीमताल विकास खंड का औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी ने किया भीमताल विकास खंड का औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी ने किया भीमताल विकास खंड का औचक निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , भीमताल (nainilive.com ) – मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी द्वारा विकास खंड भीमताल का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विकासखंड में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विकास खंड सभागार, कंप्यूटर कक्ष, लेखाकार पटल, एवं स्थापना पटल कार्मिको द्वारा सम्पादित कार्यो का भी निरीक्षण किया गया।


डाॅ. तिवारी द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्मिको को निर्देश दिए की वे अपने कार्य निर्वहन के दौरान कोविड-19 गाईडलाइन का अनुपालन करे,साथ ही यह भी निर्देश दिये कि कार्यालय के सभी पटलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय। कार्यालय मे तैनात कार्मिको से अपेक्षा की गई कि वे कार्यालय प्रबंधन, कार्यालय अनुशासन का विशेष ध्यान देकर कार्यालय में निर्धारित समय उपस्थित हो तथा निर्धारित समय उपरांत ही कार्यालय छोड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page