कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने की सर्वदलीय बैठक
कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने की सर्वदलीय बैठक
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण को लेकर आज सचिवालय में मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए वर्चुअल माध्यम से सर्वदलीय बैठक आयोजित की बैठक में उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझाव पर प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन देने के साथ ही साथ यह भी कहा कि इस महामारी से निजात के लिए भविष्य में भी समय-समय पर सभी दलों से विमर्श कर उनका सहयोग लेंगे। इस दौरान कोविड रोकथाम के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की भी विस्तार से जानकारी दी।

दलों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध हैं। प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही कोरोना चेन तोड़ने के कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों को पहले 25 अप्रैल और अब 28 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। प्रदेश में वैक्सीनेशन को भी बढ़ावा देते हुए 18 से अधिक उम्र वालों को मई से निःशुल्क वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है। सभी दलों के नेताओं ने भी हमारी सरकार के इस अहम निर्णय पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी उनमें सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह , नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह पंवार , दिवाकर भट्ट , भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक तथा महामंत्री कुलदीप कुमार शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : Nainital कोरोना अपडेट : आज आये 31 कोरोना पाजिटिव नैनीताल में
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun