सीएम पुष्कर सिंह धामी कल रहेंगे एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल/हल्द्वानी ( nainilive.com )- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं। प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे कैलाखान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे तथा हैलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 01:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे। 01:05 बजे से 1:35 बजे तक वहॉं रहने के पश्चात वहॉं से राज्य अतिथि गृह नैनीताल पंहुचने के उपरांत अपराह्न 2:15 बजे राज्य अतिथि गृह से प्रस्थान कर 2:25 बजे कैलाखान हैलीपेड पंहुचेंगे जहॉं से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे तथा 02:55 बजे कार से प्रस्थान कर 3:10 बजे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 04:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से श्रीपुर बिछवा उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page