प्राइवेट टैक्सी संचालन पर रोक लगाने को लेकर आयुक्त दीपक रावत ने दिए कड़े निर्देश , चलाएं नियमित चेकिंग अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में अनधिकृत प्राइवेट टैक्सी संचालन पर रोक लगाने हेतु कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नियमित चेकिंग अभियान चलाए जाने और कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त/ सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि संज्ञान में आया है कि नगर पालिका नैनीताल क्षेत्र में प्राईवेट वाहनों का उपयोग टैक्सी संचालन में किया जा रहा है जो गैर कानूनी है। उन्होंने कहा प्राइवेट वाहनों के द्वारा दुर्घटना होेने पर यात्रियों को बीमा और मुआवजा की राशि अनुमन्य नही होगी। आयुक्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये हैं कि नियमित 15 दिनों में एक अभियान चलायें और ऐसे प्राइवेट वाहन जो टैक्सी के रूप में संचालित हो रहे हैं उन प्राइवेट टैक्सी का चालान कर वाहन स्वामियों के विरूद्व कानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page