रामनगर के सीतावनी क्षेत्र में आज दिनांक 16 मई को हो रहा है पहली भव्य श्रीजानकी कथा का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने बताया कि रामनगर के सीतावनी क्षेत्र में दिनांक 16 मई को पहली भव्य श्रीजानकी कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक कथा का वाचन 12 वर्षीय बाल व्यास वैदेहीनंदन वेदांत जी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जिसका उद्देश्य माँ सीताजी के त्याग, तप, मर्यादा एवं प्रेरणादायी जीवन-आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा समाज में सनातन संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है।

सांसद श्री अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 9:00 बजे वह अपने परिवार सहित पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं माँ जानकी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page