आयुक्त दीपक रावत ने किया राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
मा॰ मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं: आयुक्त
हल्द्वानी ( nainilive.com )- आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने सोमवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर–19 बालक/बालिका वर्ग) का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा।

आयुक्त ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि यहां होने वाले मैच बेहद रोमांचक होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं खिलाड़ी प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मिनी स्टेडियम हल्द्वानी के सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को और विकसित एवं आधुनिक बनाने का कार्य भी निरंतर जारी है ताकि भविष्य में यहां बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके।
आयुक्त ने कहा कि स्टेडियम में खेल की गतिविधियां लगातार चलती रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में आयोजित नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों ने अहम मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
खिलाड़ियों से रूबरू होने के उपरांत आयुक्त ने कहा कि छात्रावास में रहने के दौरान यदि किसी खिलाड़ी को कोई परेशानी होती है तो उसे अवश्य सूचित करें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्रावास में खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
आज के मैच में बालक वर्ग में —
• देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज ने पौड़ी जनपद को 4–0 से पराजित किया।
• स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ ने देहरादून को 4–2 से हराया।
• जनपद नैनीताल ने पौड़ी जनपद को 2–0 से मात दी।
बालिका वर्ग में —
• जनपद पिथौरागढ़ ने जिला देहरादून को 9–0 से हराया।
• नैनीताल ने उधम सिंह नगर को 4–0 से पराजित किया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.आर. जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एच.बी. चंद, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह सहित दिनेश कुमार, सरेश गोस्वामी, त्रिभुवन, अमित कांडपाल, रजत चौहान, भूपेश जोशी, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण
कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ