महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका राज्य और केंद्र सरकार का पुतला

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- पेट्रोल डीजल के दामों व बसों के किराए में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को पूर्व विधायक व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा नगर के तल्लीताल चौक पर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। व बीते रोज देहरादून में महंगाई के खिलाफ धरना कर रहे कार्यकर्ताओ पर लगाए गए मुकदमो को वापस लिया जाए की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन

सरिता आर्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज अतंराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम कम हैं। फिर भी सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी करके भाजपा सरकार किसे फायदा पहुंचा कर जनता के उपर मंहगाई का भार बढ़ा रही हैं। राज्य सरकार ने बसों का किराया दूंगना कर जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चंद आर्य ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं, कोरोना वायरस महामारी से जंनता वैसे ही परेशान हैं। ऊपर से सरकार ने मंहगाई कर जनता को कर्ज में डूबा रहीं हैं। जबकि ऐसे समय में सरकार को जनता के साथ खड़ा होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, रमेश पांडे,वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चंद आर्य,मारुति साह, जेके शर्मा,त्रिभुवन फर्त्याल,खष्टी बिष्ट,महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट,महिला प्रदेश सचिव शांति तिवारी,गोपाल बिष्ट,हिमांशु पांडे,राजेन्द्र ब्यास,मो जुनैद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page