भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नेताप्रतिपक्ष पर अभद्र टिप्पणी मामले पर नैनीताल में कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com ) – बीते रोज भीमताल में भाजपा के एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेताप्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के ऊपर( बुढ़िया) अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला पूरे प्रदेश में तूल पकड़ता जा रहा है। जिसका कांग्रेसियों द्वारा जगह जगह विरोध किया जा रहा है।हालांकि घटना के तुरंत बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने टीवीट कर नेताप्रतिपक्ष से माफी मांगी है।

बुधवार को सरोवर नगरी नैनीताल में भी कांग्रेसियों द्वारा नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल व पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में तल्लीताल डांठ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। और उनको उनके पद से हटाए जाने की मांग की गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा अपने आप को अनुशासन वाली पार्टी बताती है।और देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ ओर बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और वही उनके प्रदेश अध्यक्ष महिलाओ का अपमान कर रहे है। यही है महिला विरोधी भाजपा का असली चेहरा।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला

पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पूरी पार्टी का प्रतीक होता है। और प्रतिनिधित्व करता है। यह उत्तराखंड नहीं पूरे देश में माताओं और बहनों का अपमान है। भारतीय संस्कृति का दावा करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नारी शक्ति का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का नेताप्रतिपक्ष पर इस अपमानजनक बयान की कांग्रेस ही नही बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाएं घोर विरोध करती है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को तुरंत प्रदेश अध्यक्ष को उनके पद से हटाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अमजा की "पत्रकारीय सामयिक चुनौतियां" संगोष्ठी व कार्यशाला जून में

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष के प्रति अभद्र टिप्पणी से समाज शर्मशार हुआ है।मातृ शक्ति के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष की सोच का पुतला फूंक कर प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से इन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई।

इस दौरान खष्टी बिष्ट,पप्पू कर्नाटक,कमलेश तिवारी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार,नरेश दुर्गापाल,मोहन कांडपाल,कैलाश अधिकारी,सभासद पुष्कर बोरा,मोईन,कमल कुमार,सुखदीप आनंद,सचिन आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page