मनोरा व नैना गांव में पिता-पुत्र ने बांटा राशन, अब तक 1700 लोगो को बांट चुके है खाद्य सामग्री।

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल/भवाली ( nainilive.com)- कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए बीते 22 मार्च से पूरे देश में लॉक डाउन घोषित किया गया।जिसके चलते असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चंद आर्य व उनके पुत्र सुभम कुमार खाद्य सामग्री के साथ साथ हस्त निर्मित मास्क का भी वितरण कर रहे है।

रविवार को हेम आर्य व उनके पुत्र सुभम कुमार द्वारा जनपद के मनोरा व नैना गांव के 80 असहाय, जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट द्वारा हस्तनिर्मित मास्को का वितरण किया गया

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

ज्ञात हो कि लॉक डाउन के दौरान असहाय जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उनके पुत्र सुभम आर्य का भी सराहनीय योगदान बना हुआ है। ज्ञात हो कि हेम आर्य व उनके पुत्र सुभम कुमार अभी तक जनपद के विभन्न क्षेत्रो के 1700 से भी ज्यादा असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू

इस दौरान हेम आर्य, सुभम कुमार,ग्राम प्रधान मनोज चिनियाल,उप प्रधान विनोद आर्य,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट,सेवादल से कौशल साह,धीरज आर्य, देवकी देवी,लोकेश कुमार,बबलू आर्य,किशोर,नवीन प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page