पूर्व विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्या द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में की जरूरत मंदों की मदद

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- पूर्व विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्या द्वारा विकासखंड बेतालघाट के ग्राम पंचायत सिल्टोना,बारगल, गजार,ज्योगाडी,फल्याणी,व्यासी,गरजोली में जरूरतमंद व असहाय लोगों को खाद्यान्न व मास्क का वितरण किया गया। इनके साथ अनुपम कबडवाल, अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल, जे डी कत्यूरा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, योगेश आर्या उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस विधानसभा नैनीताल, हरीश गिरी गोस्वामी, ग्राम प्रधान ज्योगाडी ,सुरेश चन्द्र पूर्व प्रधान सिल्टोना, रमेश राम पूर्व प्रधान बारगल श्री हीरा बधानी,श्री सूरज कुमार आदि साथ रहे। पूर्व विधायक सरिता आर्य एवं नैनीताल नगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अनुपम कबडवाल द्वारा लगातार नैनीताल जिले के दूरस्थ ग्रामों में गरीब जरूरतमंदों, एवं दिहाड़ी मजदूरन को रासन, मास्क इत्यादि और अन्य मदद की जा रही है. साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों को हर संभव सहायता एवं मदद पहुंचाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा की संकट की इस घडी में पूर्व की भाँती ही वह सदैव उनके साथ खड़ी हैं.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page