द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की डीएनए जांच को लेकर कांग्रेस उतरी सडको पर

द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की डीएनए जांच को लेकर कांग्रेस उतरी सडको पर

द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की डीएनए जांच को लेकर कांग्रेस उतरी सडको पर

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- महिला से दुष्कर्म के आरेापों में घिरे भाजपा के द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ कार्रवाई और डीएनए जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश भर प्रदर्शन किया। सरकार पर विधायक को बचाने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा नारा तो लगाती है कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का। और बेटियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा में ही हो रहा है।उत्पीड़न करने वाले लोगों को भाजपा सरकार संरक्षण भी देती है। अब तक राष्ट्रीय और राज्यस्तर पर ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। सरकार के इस महिला विरोधी रवैये के खिलाफ कल कांग्रेस प्रदेश भर में पुतले जलाकर का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण

यह भी पढ़ें : पहाड़-पानी-परम्परा के संरक्षण में आगे आई महिला शक्ति

सरिता आर्य ने कहा कि इस मामले में पुलिस-प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। इसीलिए अभी तक महिला के आरोप और डीएनए जांच की मांग पर कोई कार्रवाई नही हो रही है। बेटी पढृाओ-बेटी बचाओं का नारा देने वाली भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक

बता दे कि द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की पत्नी ने दून की एक महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई है। जबकि आरोपी महिला ने विधायक पर उत्पीड़़न का आरेाप लगाया है। महिला ने अपनी बच्ची के साथ विधायक के डीएनए की जांच की मांग भी की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन

इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल वरिष्ठ कांग्रेसी हेम आर्य, हिमांशु पांडे, खष्टी बिष्ट, मीना बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल,पप्पू कर्नाटक,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार,कैलाश अधिकारी,बन्टू आर्य,मोहम्मद जुनैद,कृष्णा साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page