पैट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- पेट्रोल डीजल में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा नगर के तल्लीताल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया व राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सनवाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने बताया कि लॉकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोत्तरी ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा व परेशानियां दी है। जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है, यहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में गुनाफाखोरी कर रही है। मोदी सरकार द्वारा भारत के नागरिकों से की रही जबरन वसूली एकदम स्पष्ट परिलक्षित हो रही है

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

पूर्व विधायक सरिता आर्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज अतंराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम कम हैं। फिर भी सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी करके भाजपा सरकार किसे फायदा पहुंचा कर जनता के उपर मंहगाई का भार बढ़ा रही हैं। राज्य सरकार ने बसों का किराया दूंगना कर जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चंद आर्य ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं, कोरोना वायरस महामारी से जंनता वैसे ही परेशान हैं। ऊपर से सरकार ने मंहगाई कर जनता को कर्ज में डूबा रहीं हैं। जबकि ऐसे समय में सरकार को जनता के साथ खड़ा होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

इस दौरान वरिष्ठ नेता रमेश पांडे,वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चंद आर्य, जेके शर्मा,त्रिभुवन फर्त्याल,खष्टी बिष्ट,महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट,महिला प्रदेश सचिव शांति तिवारी,गोपाल बिष्ट,हिमांशु पांडे,राजेन्द्र ब्यास,सभासद पुष्कर बोरा,पूर्व सभासद कैलाश सिंह अधिकारी,सभासद रेखा आर्य,सभासद निर्मला चंद्रा,पप्पू कर्नाटक,सुभम कुमार कृष्णा साह,धीरज आर्य,मो जुनैद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page