कांग्रेस ने किया नैनीताल में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन , चुनाव प्रबंधन को 22 सदस्यीय कमिटी का हुआ गठन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल विधानसभा में चुनावी जंग तेजी पकड़ने लगी है। राष्ट्रीय दलों सहित अन्य पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। वहीँ नैनीताल विधानसभा में भी कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में नैनीताल नगर के तल्लीताल क्षेत्र में पार्टी के स्थायी कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा की पार्टी के प्रत्याशी का कोविड नियमों एवं आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टी के सारे कार्यकर्ता एकजुट हैं और निश्चित ही पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू , पप्पू कर्नाटक , विनय महरा , मनोज साह , मोहन कांडपाल , कनक साह , सुखदीप सिंह आनंद , दिनेश कटियार, विमल चौधरी , दीपक रुवाली आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ एवं डीएफओ नैनीताल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

22 सदस्यीय कमिटी का हुआ गठन

वहीँ नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने चुनावों के सफल संचालन हेतु नैनीताल नगर में 22 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया गया। इस समिति के अध्यक्ष नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल होंगे , वहीँ सदस्यों के रूप में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी , पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू , पूर्व दर्जा मंत्री रमेश पांडेय , जे के शर्मा , मारुती नंदन साह , त्रिभुवन फर्त्याल , गिरीश पपने , दीपक रुवाली सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page