भाजपा नेता मोहन पाल ने दिया नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य को समर्थन, किया भारी मतों से जिताने की अपील

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive. com ) – भाजपा में टिकट वितरण को लेकर चल रहे मतभेद धीरे धीरे शांत हो रहे हैं । पार्टी का डैमेज कंट्रोल काफी हद तक कामयाब हो रहा है । टिकट न मिलने से नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन पाल ने नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य को अपना समर्थन दे दिया है । उन्होंने सोशल मीडिया में जारी वक्तव्य में सरिता आर्या को अपना समर्थन देते हुए उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील भी की है ।

अपनी अपील में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते मैने नैनीताल विधान सभा से चुनाव लडने के लिए दावेदारी की थी । इस अवसर पर आप सब लोगो का अपार स्नेह व सहयोग मिला जिसके लिए सदैव आपका आभारी रहुगा । पार्टी हाई कमान ने अपना निर्णय लेते हुए बहन सरिता आर्या को प्रत्याशी बनाया जिसका हम सब लोगो को सम्मान करना चाहिए। मेरा आप सभी कार्यकर्ताओ से विनम्र निवेदन है की पुरे मनोयोग से चुनाव लडाकर कमल के फूल को जिताये व पाॅच साल से पार्टी कार्यकर्ताओ का अपमान करने वाले काग्रेस प्रत्याशी को हराये।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

वहीं मोहन पाल के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतारने के बाद चुनावी समीकरणों के बदलने और भाजपा के डैमेज कंट्रोल में काफी हद तक कामयाब होने के संकेत माने जा रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page