उत्तराखंड में मौसम को लेकर जारी हुआ अपडेट , लगातार है तेज बारिश
देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है राज्य के कई जनपदों में लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। फिलहाल अगले तीन-चार दिन अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी 12 अक्टूबर तक मानसून एक्टिव रहने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सुबह 6:00 बजे जारी तीन घंटे के तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक टिहरी ,रुद्रप्रयाग, चमोली ,पौड़ी ,उधम सिंह नगर ,नैनीताल, चंपावत ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर जनपदों में गरज चमक के साथ अगले 3 घंटे तेज बारिश की संभावना है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन
21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित