अगर निकल रहे है हल्द्वानी से अल्मोड़ा या पहाड़ की यात्रा पर, तो ध्यान दें नैनीताल पुलिस की मौसम अलर्ट को लेकर जारी इस चेतावनी पर

Share this! (ख़बर साझा करें)


न्यूज डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – वर्तमान में लगातार बारिश होने के कारण जनपद नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग एवं उनसे जुड़े लिंक मार्गो की स्थिति निम्नवत है।

➡️ थाना भवाली क्षेत्र अंतर्गत भवाली-अल्मोड़ा मार्ग क्वारब चौकी के पास पत्थर आने के कारण बंद था जिसे जेसीबी के माध्यम से खुलवा दिया गया है लेकिन उक्त मार्ग में खैरना से 100 मीटर आगे बैंड के पास चट्टान से पत्थर, बोल्डर गिरने शुरू हो गए हैं। कृपया उक्त मार्ग पर वर्तमान में अति यात्रा करते समय यात्री विशेष सावधानी बरते।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

➡️ थाना बेतालघाट क्षेत्रान्तर्गत निम्नलिखित मार्गों पर मलवा पत्थर व नाला आने के कारण मार्ग पूर्णता बंद है ।

  1. बेतालघाट-भुजान मार्ग में चडूयला के पास पत्थर आने से अवरुद्ध है।
  2. धनियाकोट-भुजान मार्ग पर खैराली नाला आने के कारण अवरुद्ध है।
  3. शहीद बलवंत भुजान बेतालघाट मार्ग पर काली पहाड़ी के पास मलवा ने पर बंद है
  4. बेतालघाट-ओखलढुंगा मार्ग पर बवास के पास पत्थर आने पर बंद है।
यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

नोट – जनपद पुलिस-प्रशासन आपदा उपकरणों के साथ तैयारी हालत में है। कृपया आम-जनमानस किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नैनीताल 9411112979 पर सूचित करें ।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page