उत्तराखंड में आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं । 6 आईपीएस और 4 पीपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं । आईपीएस अजय सिंह को हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है । आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत डीआईजी कारागार बनाये गए हैं । आईपीएस आयुष अग्रवाल एसएसपी एसटीएफ बनाये गए हैं । आईपीएस हिमांशु कुमार वर्मा एसपी बागेश्वर बनाये गए हैं । आईपीएस अमित श्रीवास्तव को एसपी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है ।


वहीँ पीपीएस अधिकारियों में प्रमेन्द्र डोभाल प्रभारी एसपी चमोली बनाए गए है। स्वप्निल किशोर अपर पुलिस अधीक्षक रुड़की बनाये गए हैं । चंद्रमोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया है । अभय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर बनाये गए हैं ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.
जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग
एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी
राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक
राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर