कोर एसेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया नैनीताल में सफाई अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- कोर एसेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ( Core Essence Life Root Foundation ) द्वारा शनिवार दिनाँक 12/04/25 को हनुमान मंदिर डी एस बी कैम्पस के आसपास सुबह 9 बजे से सफाई अभियान चलाया गया . अभियान का नेतृत्व सारिका जोशी श्रीवास्तव,नवल किशोर त्रिपाठी द्वारा किया गया जंगल में भारी मात्रा मे भगवान की मूर्ति,विसर्जित सामाग्री के पैकेट ,प्लास्टिक की बोतले, 10 कट्टे केवल शराब की बोतले निकाली गई.

सारिका द्वारा प्रेस के माध्यम से लोगों द्वारा शहर को स्वच्छ रखने और इसकी सुंदरता को बनाये रखने की अपील की गयी . उन्होंने युवाओं को शहर को बचाने की ज़िम्मेदारी खुद लेने एवं नैनीताल के निवासियों से अभियान मे भारी मात्रा मे जुड़ने का निवेदन किया. टीम से जुड़े सदस्यों से अपने आस पास के लोगों को जागरुक करने एंव कूड़ा खुले मे ना फेंकने और सैलानियों को भी जागरूक करने की अपील भी की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

आज के अभियान में गोपाल रावत,भारत सिंह मेहरा,ज्योति दुर्गापाल,ममता जोशी , प्रियांशु प्रसाद, गीताजंली चंद,सोनिया पांडेय हिमांशी,शिवानी,किरन,सुरेंद्र, बाबु लाल, ख्याति बिष्ट,आरती बिष्ट ,दिया, बीना बसेरा ,गुलराना,रमेश चंद्रा आर्मी एनसीसी के 15 कैडेट प्रेस मेंबर नगरपालिका से कूडे के निस्तारण के लिए अंशुल राही अमन कुमार एवं कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page