कोरोना न्यूज़ – नैनीताल में हुई 3 लोगो में कोरोना की पुष्टि

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – नगर में एक पर्यटक समेत  दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनो संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, वहीं संक्रमित लापता पर्यटक की सूचना पुलिस को दे दी है।


जानकारी के मुताबिक नगर के मल्लीताल मेविला कम्पाउंड क्षेत्र निवासी (65)  बुजुर्ग में रैपिड एंटीजन व सूखाताल निवासी (56) वर्षीय महिला व भोपाल से नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

बीते दिन नैनीताल आए पर्यटक ने व सूखाताल निवासी महिला ने बीडी पांडे अस्पताल में कोविड की जांच करवाई वहीं बुधवार को आई रिपोर्ट में पर्यटक व महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश

जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा पर्यटक से संपर्क करने का लगातार प्रयास किया गया, लेकिन पर्यटक से संपर्क नहीं हो पाया जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने लापता पर्यटक की सूचना पुलिस को दे दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

 
अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया एक पर्यटक समेत दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद नैनीताल मल्लीताल निवासी दो लोगो को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं भोपाल निवासी लापता पर्यटक की सूचना पुलिस को दे दी है।

जाने क्यों हो जाते हैं हाथ पैर सुन्न | जाने क्या हैं कारण | Numbness of hand
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page