कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में आज फिर कोरोना के 272 मामले आये सामने

Share this! (ख़बर साझा करें)

कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में आज फिर कोरोना के 272 मामले आये सामने

न्यूज़ डेस्क, नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में कोरोना ने अपनी रफ़्तार तेज कर दी है. बीते हफ्ते से शतकीय आंकड़ों के साथ जिस तेजी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, वह निश्चित रूप से चिंता पैदा करता है. साथ ही प्रशासन एवं स्वास्थय विभाग के लिए चुनौती से भरा है. राज्य के नागरिकों को भी अब ज्यादा सजग, सतर्क एवं सुरक्षित रहने के लिए शासन -प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन फिर भी अधिकतर जगह लोगों द्वारा लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना व्यवहार भी देखने को मिल रहा है. कहीं कहीं तो लोग मास्क को भी मात्र प्रतीकात्मक लगा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ ले रहे है.

आज आये 272  ताज़ा मामलों में राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5717  पर पहुँच गयी है. आज आये मामलों में कल देर रात्रि को अल्मोड़ा , हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल , चम्पावत , रुद्रप्रयाग , उत्तरकाशी एवं उधम सिंह नगर  के कुल 153  मामले भी सम्मलित हैं. आज आये मामलों में सर्वाधिक  90  मामले उधम सिंह नगर , 77  मामले नैनीताल से, 30  मामले देहरादून से, 29  मामले हरिद्वार से , अल्मोड़ा से 31 ,   उत्तरकाशी से 1  , चम्पावत से 11 ,  पिथौरागढ़ से 2  एवं रुद्रप्रयाग से 1 मामले सामने आये है. राज्य में डॉबलिंग रेट भी कल के 17.31 दिन से बढ़ कर 19.92  दिन पर आ गया है, वहीँ राज्य में लोगों के कोरोना पर विजय पाने की दर भी घट कर 60 .19  % रह गयी है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन — मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य

राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो गयी है और अब कुल 2176  एक्टिव कोरोना के केस राज्य में मौजूद है. वहीँ अब तक कुल 3441  लोगों ने कोरोना पर विजय भी पायी है.

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page