कोरोना अपडेट – गुरुवार को सात रैपिड एंटीजन में माह की गर्भवती महिला सहित 9 लोगो में हुई कोरोना की पुष्टि

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल (nainilive.com) – नगर में बीते एक सप्ताह से रैपिड एंटीजन टेस्ट में पोजिटिवो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे अस्प्ताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान नगर के तल्लीताल धर्मशाला निवासी, मल्लीताल बेकरी निवासी युवती व एक पुलिस लाइन निवासी में कोरोना की पुष्टि हुई है।जबकि टीआरसी में क्वारन्टीन पुलिस लाइन के बारबर के संर्पक में आए दो लोग शेरवानी वाले संक्रमित के संपर्क में आया एक ब्यक्ति अल्मोड़ा से आए संक्रमित ब्यक्ति के संपर्क में आए तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमे की एक सात माह की गर्भवती महिला भी है।

अस्प्ताल के पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि
अस्प्ताल फ्लू क्लिनिक में रेपिड एंटीजन टेस्ट में तीन संक्रमितों को हल्द्वानी सुशील तिवारी भेज दिया गया है जबकि बाकी टीआरसी के 6 संक्रमितों को बारापत्थर स्थित कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया। उनमे से एक सात माह की गर्भवती महिला को शुक्रवार को हल्द्वानी भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

बता दे कि बीते एक सप्ताह में पुलिस लाइन में नैनीताल बी डी पाण्डे अस्पताल द्वारा किये गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड़ पर आ गई है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page