कोरोना संक्रमण से बचाव में, पंकज राठौर कर रहे है निस्वार्थ सेवा

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 22 मार्च से कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन के बाद, अपने अपने स्तर से लोग समाज में कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे है। कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में, जितना अहम योगदान स्वास्थ्यकर्मियों,पुलिसकर्मियों,मीडियाकर्मियों की है, उतना ही योगदान समाजसेवियों का भी है।

तल्लीताल बाजार निवासी समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता पंकज राठौर, बीते 22 मार्च लॉक डाउन के बाद से पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा में लगे हुए है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वे लॉक डाउन के बाद से अभी तक, खुद के द्वारा तैयार किए गए पांच हजार से ज्यादा हस्तनिर्मित मास्क नगर के विभन्न लोगो में बांट चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

पत्नी व दोनो बेटियां देती है पूरा साथ।
मास्क बनाने के दौरान उनकी पत्नी व दो बेटियों भी उनका पूरा साथ दे रही है। रात करीब 1 बजे तक वे मास्क तैयार करते है। और फिर अगली सुबह को नगर में घूम-घूम कर लोगो को मुफ्त में बांटते है। इस दौरान वे लॉक डाउन के नियमों के उल्लंघन करने वालो को नियमो का पालन करने को भी कहते है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page