मौसम अपडेट – मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज दो जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है की विभाग ने आज कुमाऊं के कुछ जनपदों में और गढ़वाल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही येलो अलर्ट जारी कर प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊं के कुछ जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तीव्र बौछार की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी ओर देहरादून जनपद में आज गुरुवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान गरज के साथ तेज बौछार भी पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण जहां तहां रास्ते बंद हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं नालों और नदियों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जल भराव की संभावना है।
छोटी नदियों या नालों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun