रुद्रपुर के गांधी मैदान में सरस मेले में हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Share this! (ख़बर साझा करें)

रुद्रपुर (nainilive.com )- रुद्रपुर के गांधी मैदान में आज सरस मेले में आज के मुख्य अतिथि जनपद न्यायधीश प्रेम सिंह खिमाल रहे। आज के कार्यक्रम में सूचना विभाग में पंजीकृत कव्वाल आरिफ नादान ने अपनी कव्वालियों एवं शायरियों से समा बांधा वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों ने भी अपने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के प्रति जागरूक किया गया। लोगों ने विभिन्न स्टालों से विभिन्न उत्पादों एवं सामग्री की बढ़ चढ़कर खरीदारी भी की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा , मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट मो0 यूसुफ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी समेत अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्यपाल ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनागुरुद्वारे में मत्था टेका, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page