इग्नू में बढ़ाई गई प्रवेश की तिथि , करें नोट यह डेट

Share this! (ख़बर साझा करें)

इग्‍नू में जुलाई 2024 सत्र में ऑनलाइन/ओ. डी. एल. दोनों ही माध्यमों में प्रमाणपत्र तथा सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर , 2024 तक विस्तारित।

इग्‍नू में जुलाई 2024 सत्र में ऑनलाइन/ओ. डी. एल. दोनों ही माध्यमों में विलम्ब शुल्क रु 200 /- के साथ पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर , 2024 तक विस्तारित।

नैनीताल ( nainilive.com )- इग्नू में जुलाई 2024 सत्र में प्रमाणपत्र तथा सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर ऑनलाइन तथा ओडीएल दोनों ही माध्यमों में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर , 2024 तक विस्तारित कर दी गयी है। शिक्षार्थी निम्न लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर दिए गए प्रोग्राम इनफार्मेशन (PROGRAMME INFORMATION) पर क्लिक करके कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

शिक्षार्थी प्रवेश के लिए दी गयी लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ द्वारा नए प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि ऐसे शिक्षार्थी जो अभी प्रवेश से वंचित हैं उन्हें इस अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। चूँकि विश्वविद्यालय ने हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगी साबित होने वाले कई नए कार्यक्रमों का समावेश किया है ऐसे में शिक्षार्थियों को चाहिए कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लें।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

वहीँ जुलाई 2024 सत्र में ऑनलाइन तथा ओडीएल दोनों ही माध्यमों में सभी कार्यक्रमों में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि दिनांक 30 सितंबर , 2024 तक विस्तारित कर दी गयी है। इच्छुक विद्यार्थी उक्त दिनांक तक पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनः पंजीकरण के लिए विलम्ब शुल्क रु 200 /- देना होगा। शिक्षार्थी पुनः पंजीकरण के लिए दी गयी लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ द्वारा अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 बंद मिले
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page