जिलाध्यक्ष कांग्रेस नैनीताल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से मुलाकात

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- नई दिल्ली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे से जिला कांग्रेस कमेटी, नैनीताल के अध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल के नेतृत्व में जिले के शिष्टमंडल ने उनके आवास पर जाकर आज मुलाकात की । जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे ने जिले में कांग्रेस की स्थिति के बारे में शिष्टमंडल से विस्तार में चर्चा करी।

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे को नैनीताल आने का आमंत्रण दिया, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुस्कुराते हुए भविष्य में नैनीताल आने की बात कही और शिष्टमंडल को अपनी शुभकामनाएँ दी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी

शिष्टमंडल में नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, नगर पंचायत भीमताल के अध्यक्ष दीपक चुनौतियां, संजय सिंह बिष्ट (पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस),धीरज जोशी आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page