डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने बनभूलपुरा चिकित्सालय मे कोविड वैक्सीनेशन का किया स्थलीय निरीक्षण
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी (nainilive.com) – जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बनभूलपुरा चिकित्सालय मे कोविड वैक्सीनेशन का स्थलीय मौका मुआयना किया। निरीक्षण दौरान उन्होने वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश चिकित्सा टीमों के साथ ही सिटी मजिस्टेट, उपजिलाधिकारी को दिये। उन्होने कहा कि क्षेत्र मे शतप्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन कराने हेतु जनजागरूकता कराई जाए तथा घर-घर जाकर उन्हे प्रोत्साहित किया जाए।

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि जल्द से जल्द वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी 5 सितंबर तक कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली डोज़ का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होने बताया कि जनपद में 84 वैक्सीनेशन साइडो (सेन्टरों) पर कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।, उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन हेतु स्टाफ की कमी होने पर निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टाफ को वैक्सीनेशन के काम में लगाया गया है साथ हीं अन्य विभागों के स्टाफ को भी वैक्सीनेशन के काम में लगाया गया है ताकि जनपद मे 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं व वृद्व जनों का निर्धारित समयावधि में कोविड वैक्सीनेशन किया जा सके। निरीक्षण दौरान सिटी मजिस्टे ऋचा सिह के साथ चिकित्सक एवं चिकित्सा स्टाफ मौजूद थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग