डीएम ने दिए आदेश , तत्काल खोलें बारापत्थर-पंगोट-कुजखड़क मार्ग

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com ) – जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि तत्काल राजमार्ग संख्या 63 बारापत्थर-पंगोट-कुजखड़क मार्ग को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराते हुए बड़े वाहनों के लिए यातायात सुचारू किया जाए।


अपर जिला अधिकारी अशोक कुमार ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग नैनीताल को निर्देशित किया है कि 27 जून 2023 को अतिवृष्टि के कारण हुए भूस्खलन के कारण बारापत्थर- पंगूट-कुजखड़क राज्य मार्ग संख्या 63 पर भारी वाहनों का आवागमन बाधित चल रहा है। इस मार्ग से घुघुखान, शौण, विनायक आदि ग्राम सभा के ग्रामीणों द्वारा फल, सब्जियों दूध आदि के परिवहन के लिए भी यही रास्ता आवागमन का साधन है। लिहाजा आवागमन बाधित रहने से लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए समस्त क्षेत्रों के ग्राम वासियों के आवागमन के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से राजमार्ग संख्या 63 की मरम्मत आदि का कार्य करते हुए अतिशीघ्र से बड़े वाहनों की यातायात के लिए खोला जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page