गृह विज्ञान विभाग, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में स्वर्ण जयंती वर्ष पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर, कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के मार्गदर्शन में गृह विज्ञान विभाग, डीएसबी परिसर नैनीताल में शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में राखी मेकिंग, वॉल हैंगिंग मेकिंग, बुक मार्क मेकिंग, मेहंदी, तथा पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कार्यक्रम की निर्णायक समिति में प्रो. ज्योति जोशी, डॉ. हरिप्रिया पाठक, और डॉ. छवि आर्य सम्मिलित रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू

गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. लता पांडे ने सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और कौशल को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. छवि आर्या ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से छात्रों को यादगार अनुभव मिलते हैं और वे भविष्य के लिए प्रेरित होते हैं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page