मां दुर्गा की भक्ति के लिए पहले नवरात्रि को मां नैना देवी देवी मंदिर में भक्त पहुँचे दर्शन को
मां दुर्गा की भक्ति के लिए पहले नवरात्रि को मां नैना देवी देवी मंदिर में भक्त पहुँचे दर्शन को
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- आज शनिवार से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है इन 9 दिनों में पूरी भक्ति से मां दुर्गा की उपासना की जाएगी नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि के 9 दिनों तक दुर्गा मां के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाएगी तथा नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी को कन्या पूजा की जाएगी।

नवरात्रि के पहले दिन सरोवर नगरी के मल्लीताल स्थित विश्वप्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर में भक्त सुबह से ही माँ दुर्गा की पूजा करने के लिए पहुँचने लगे हैं । हालांकि कोविड-19 के चलते इस बार मंदिर प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर बीते वर्षो की भांति इस वर्ष सीमित संख्या में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। लेकिन मां की भक्ति के बीच कोविड-19 भी आड़े नहीं आई, भक्त तड़के से ही मंदिर में मां के दर्शन को पहुंचने लगे थे जो सिलसिला जारी है ।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन