जिला आइकंस ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
नैनीताल ( nainilive.com )- स्वीप टीम नैनीताल के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद के गणमान्य एवं लब्धप्रतिष्ठित हस्तियों को जिला आइकॉन के रूप में नामित किया गया है। स्वीप टीम के सह- समन्वयक गौरीशंकर काण्डपाल ने बताया कि भावी पीढ़ी, युवा मतदाताओं एवं जन सामान्य को वोटर आईडी कार्ड बनाने, उसमें यथासंभव संशोधन करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से संदेशपरक वीडियो जारी किए गए हैं।

इन संदेशों के माध्यम से आगामी स्थानीय लोक पर्वों तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय में युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड बनाने तथा मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए आवाहन किया जाएगा। जिला निर्वाचन आइकंस के रूप में जिन लब्ध प्रतिष्ठित हस्तियों को चुना गया है, उनमें पद्म श्री यशोधर मठपाल एवं अनूप शाह, जीवन चंद्र जोशी, भुवन चंद्र गुणवंत, सुरेश चंद्र पांडे, हेमंत बिष्ट, गिरीश रंजन तिवारी, जया पाठक, मोहन चंद्र जोशी शामिल हैं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन