पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारण- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल
हल्द्वानी ( nainilive.com ) – पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाये। यह निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैम्प कार्यालय सभागार में सैनिक कल्याण परिषद की बैठक लेते हुए कही। डीएम ने कुछ पूर्व सैनिक के सशस्त्र लाईसेन्स के यूआईएन नम्बर न होने तथा अन्य राज्यों से लाईसेन्स जारी होने के कारण उत्पन्न समस्या का समाधान करते हुए कहा कि यूआईएन नम्बर एनओसी सहित मिलने पर ही पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है तथा सम्बन्धित राज्य से लाईसेन्स निरस्त कराने की दशा में आवश्यकता के आधार पर नवीनतम लाईसेन्स जारी किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिक संगठन भीमताल को आवंटित भूमि से नियमानुसार अवैध कब्जा हटाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने रा.इ.कॉ.प्यूडा से स्व.जगन्नाथ दुर्गापाल स्वतन्त्रता सेनानी के जन्म स्थान तक मोटर मार्ग निमार्ण सम्बन्धित आगणन एवं प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने वीरांगनाओं आदि की पेंशन से सम्बन्धित समस्या का निस्तारण करते हुए सम्बन्धितों को निर्देश दिये कि वीरांगनाओं की पेंशन सयम से पहुॅचती रहे, किसी भी पेंशनधारी को अनावश्यक परेशान न किया जाये, अन्यथा अनावश्यक परेशान करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने वीर नारियों व सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु समाज कल्याण विभाग को आवंटित भूमि का सीमांकन करने हेतु कमेटी गठित की तथा भविष्य में वन तथा समाज कल्याण विभाग के मध्य सीमांकन से सम्बन्धित विवाद उत्पन्न न हो।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के तथा लाभांवित व्यक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में एसपी सिटी मनोज कत्याल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक, रेखा कोहली, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) रमेश सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल से.नि. बीएस रौतेला, भूतपूर्व सैनिक सुरेन्द्र सिंह रौतेला, दीप चन्द्र बिष्ट, उमेश सिंह, दर्शन पन्त, आदि उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट