सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने व् मास्क का प्रयोग ना करने पर होगी कार्यवाही – जिलाधिकारी सविन बंसल
नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि है कि शासन से प्राप्त निर्देशांे के क्रम मे जनपद के सभी शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दुकानें पूर्व निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से 1 बजे के बीच ही खुलेंगी। उन्होने स्पष्ट किया कि क्योकि बनभूलपुरा मे वर्तमान मे कर्फ्यू गतिमान है, ऐसे मे बनभूलपुरा में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक ही ढील दी गई है। ऐसे में बनभूलपुरा क्षेत्र के सभी पांचो सेक्टरों मे दुकानें प्रातः 9 बजे से 12 बजे के बीच ही खुलेंगी। उन्होने बताया कि दुकानें खुलने के निर्धारित समय मे अगर आप खरीददारी करने जाते हैं तो या सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने जाते हैं तो सोशल डिस्टेन्स बनाये रखें, यदि आप विक्रेता है तो भी इस बात का ध्यान रखें। उन्होने बताया कि मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में बिना मास्क के भी सार्वजनिक स्थानो पर ना जांए। उन्होने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने पर तथा मास्क का प्रयोग ना करने पर दैवीय आपदा प्रबन्धन की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि छूट की अवधि में अनावश्यक फोरव्हीलर लेकर बाहर ना आयें तथा टूव्हीलर मे पीछे कोई सवारी ना बिठायें, ऐसा करने पर कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। उन्होने जनपद के सभी उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियो को निर्देश दिये हे कि वे शासन स्तर से जारी आदेशों का अनुपालन सख्ती के साथ करायें, जो नियमों का उल्लंघन करे उन पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन