जिलाधिकारी सविन बंसल ने की कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी (nainilive.com) – जिलाधिकारी सविन बंसल ने रविवार की देर सांय शिविर कार्यालय में कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण हेतु प्रशासनिक स्तर किये गये कार्यो की समीक्षा की।
उन्होनेे अधिकारियों से कहा कि संक्रमण के दौर मे जनपद वासियों को कोई कठिनाई नही होनी चाहिए, विभिन्न माध्यमों से तथा कन्ट्रोल रूम से प्राप्त होने वाली जन समयाआंे का निस्तारण प्राथमिकता से करें। सभी अधिकारी व कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क एवं सेनिटाइजर का भी प्रयोग करें, अपने को सुरक्षित रखते हुये सौंपे गये दायित्यों का निर्वहन करें।


उन्होनेे सीएमओ डा0 भारती राणा से कहा कि विभिन्न संस्थाओं मेे जो लोग कोरेनटाइन तथा आइसोलेशन वार्डो मे रखे गये है उनका नियमानुसार 14 दिन के बाद दूसरा सैम्पलिंग किया जाए यदि संदेह की स्थिति हो तो तीसरा सैम्पलिंग भी किया जाए। सैम्पलिंग के बाद अस्पतालों से कोरेनटाइन लोगों को डिस्चार्ज करें और हिदायत दें कि वह अनिवार्य रूप से घर पर ही कोरेनटाइन पर ही रहें।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट


बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधकारी कैलाश टोलिया,सीएमओ डा0 भारती राणा,सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, प्रभारी चिकित्साधिकारी स्व0 रामदत्त जोशी चिकित्सालय डा0 बीडी जोशी, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत, डा0 तरूण कुमार टम्टा तथा डा0 बलबीर सिह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page