डीएम वंदना ने दिए दुष्कर्म पीड़िता एवं पीड़िता के परिवार की मनोवैज्ञानिक, काउन्सिलिंग व उपचार के निर्देश
नैनीताल ( nainilive.com )- बुधवार 30 अप्रैल को मल्लीताल, नैनीताल की 12 वर्ष की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत एवं घटित घटना को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात की गयी तथा उन्हें घटना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए पीड़िता एवं पीड़िता के परिवार को मानसिक रूप से जो परेशानी हुई है, उनकी मनोवैज्ञानिक काउन्सिलिंग व उपचार की मांग की गई।
उक्त सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल वंदना द्वारा आदेश जारी करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल पीड़ित परिवार से संपर्क करते हुए अपनी -अपनी टीमों के माध्यम से पीड़िता एवं पीड़िता के परिवार की मनोवैज्ञानिक, काउन्सिलिंग व उपचार करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान पीड़िता एवं परिवार की पहचान को गोपनीय रखा जाय।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गुरुवार शाम पीड़िता की कॉउंसलिंग जिला प्रोबेशन कार्यालय में महिला कॉउंसलर तारा जोशी द्वारा की गई, इस मौके पर जिला प्रोबशन अधिकारी वर्षा आर्या, जिला बाल कल्याण समिति के प्रतिनिधि, पीड़िता की माँ, महिला एडवोकेट, महिला पुलिस की टीम उपस्थित रही।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग