20 सितंबर को हल्द्वानी में यहां लगेगा डीएम वंदना सिंह का जनसमस्या समाधान शिविर

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- 20 सितम्बर (शुक्रवार) को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 20 से वार्ड संख्या 30 तक एच.एन इन्टर कालेज रामपुर रोड हल्द्वानी में अपराह्न 1 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया है कि 20 सितम्बर को एच.एन इन्टर कालेज रामपुर रोड हल्द्वानी में जनसंवाद कार्यक्रम में जन्म मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल, दाखिल खारिज के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड भी बनाये जायेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी गर्भवती महिलाओ एवं लोगों का चेकअप के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

उन्होंने बताया जनसंवाद शिविर में उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, जलसंस्थान, विद्युत, उरेडा तथा खाद्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की स्टॉल लगाकर जानकारी के साथ ही विभागों से सम्बन्धित आवेदन/शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page