डॉक्टर एसएस सामंत चुने गए फेलो ऑफ लिनियन सोसाइटी लंदन
नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र तथा पूर्व निदेशक एच एफआर ई शिमला एवम यूकॉस्ट के एमिरेट्स साइंटिस्ट डॉक्टर एसएस सामंत फेलो ऑफ लिनियन सोसाइटी लंदन चुने गए है । डॉक्टर सामंत कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी सेल के उपाध्यक्ष है तथा फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज है । डॉक्टर सामंत के 360 सांइटिफिक पेपर पब्लिश हो चुके है, 5115 सिटेशन के साथ आई 10 इंडेक्स 90 है। 15,पुस्तके 13 हिंदी बुकलेट उनकी प्रकाशित हो चुकी है ।
30 विद्यार्थी उनके निर्देशन में पीएचडी कर चुके है तथा एकेडमिक कार्यों के लिए डॉक्टर सामंत इंग्लैंड ,चीन , यूरोप जा चुके है तथा पूर्व में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी तथा कुलु में वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर चुके है । उनके फेलो चुने जाने पर डॉक्टर बी एस कलाकोटी , डॉक्टर श्रीखर पंत कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी,महासचिव डॉक्टर विजय कुमार ने डॉक्टर सामंत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।



नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग