सड़क निर्माण के दौरान काटे जा रहे पेड़ो के चलते, हाईकोर्ट ने सड़क निर्माण पर लगाई रोक
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- हाइकोर्ट ने सल्ट ब्लाक अल्मोड़ा के धोराणी ग्राम से तया तक बन रही मोटर मार्ग के निर्माण कार्य पर अग्रिम के आदेश तक रोक लगा दी है और कटे पेड़ो की जाँच करने के लिए पटवारी से हटाकर रेगुलर पुलिस को तीन दिन के भीतर देने को कहा है।रेलुलर पुलिस से दस दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में हुई।

आपको बता दे खुशाल सिंह रावत निवासी सल्ट ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि सल्ट ब्लाक अल्मोड़ा में धराणी से तया तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे ठेकेदार द्वारा 224 हरे पेड़ काट दिए गए है जिसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशाशन से की और जिला प्रशाशन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तथा जांच करने के लिए पटवारी को दे दी। याचिकर्ता का यह भी कहना है कि शिकायत करने पर उनको जान से मारने की धमकी भी दी है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने और प्रकरण की पूरी जांच रेगलूर पुलिस से कराने की मांग की है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन