जनपद नैनीताल में ईद-उल-फ़ितर की नमाज शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था के साथ सकुशल सम्पन्न
Nainital ( nainilive.com )- आज दिनांक 21.03.2023 को जनपद नैनीताल के समस्त थाना क्षेत्रों में ईद-उल-फ़ितर का पर्व हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जो पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी., आईपीएस के निर्देशन में जनपद में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया था।
नमाज के दौरान एवं उसके उपरांत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम शांति, कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जनपद पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग एवं निगरानी रखी गई, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं सहज वातावरण प्राप्त हो सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपदवासियों को ईद पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट