पर्यटक वाहन खाई में गिरा, दो पर्यटकों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- सरोवर नगरी नैनीताल के निकट गेठिया पड़ाव में एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर दे दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आए 4 सैलानी अपने निजी वाहन यूपी 78 एचजे 4936 से जागेश्वर धाम को जा रहे थे, तभी उनकी कार सुबह 8:30 बजे गेठिया पड़ाव के समीप अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसकी सूचना गेठिया निवासी कविता गंगोला ने 112 पर दी। इसके बाद नैनीताल पुलिस, एसडीआरएफ व दमकल विभाग तथा लोगों की मदद से मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू कर खाई से घायलों को बाहर निकालकर 108 की मदद से हायर सेंटर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

बताया जा रहा है कि वहां का स्टेरिंग फेल होने से हादसा हुआ। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शब परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक व घायल उन्नाव यूपी के रहने वाले है। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी उपचार हेतु भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

▫️अतुल दुबे पुत्र सुनील कुमार (उम्र 26 वर्ष), निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।

▫️श्याम पुत्र राम सुमेर (उम्र 30 वर्ष), निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।

मृतकों का विवरण: मृतकों के शवों को पंचायतनामा की कार्यवाही के पश्चात बी.डी. पांडे जिला अस्पताल, नैनीताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

▫️अभिराज पुत्र अशोक कुमार (उम्र 26 वर्ष), निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।

▫️अंकित चौधरी पुत्र धर्मेंद्र कुमार (उम्र 25 वर्ष), निवासी: 111, पीतांबर नगर-2, उन्नाव।

पुलिस द्वारा मृतक एवं घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस, SDRF और फायर सर्विस का विशेष योगदान रहा।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page