मिलावट खोरी के विरूद्व अभियान चलाकर उनके खिलाफ दंण्डात्मक कार्यवाही करना करें सुनिश्चित- डीएम गर्ब्याल
हल्द्वानी ( nainilive.com )- जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने कहा कि त्यौहारों का सीजन चल रहा है। इसलिए सभी लोग सोशल डिस्टैंसिंग, मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करें तथा त्यौहारों का सीजन के देखते हुये अनावश्यक बाहर ना निकलें। कोरोना अभी गया है नही है, बचाव ही सुरक्षा है, इसलिए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है।
श्री गर्ब्याल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही उपजिलाधिकारियों से कहा कि जनपद मे जिन लोगों ने कोविड की प्रथम डोज अभी तक नही लगाई है उन्हें चिन्हित कर कोविड वैक्सीनेशन लगाना सुनिश्चित करें तथा जिन लोगों ने कोविड प्रथम डोज लगा ली है तथा दूसरी डोज नियत समय पर नही लगाई है उन्हें सम्पर्क कर दूसरी डोज लगाने हेतु सुनिश्चित करें ताकि जनपद के सभी लोग कोराना वैक्सीनेटेड हो सकेे। उन्होने कहा कोविड वैक्सीनेशन से ही बचाव है।

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने त्यौहारों के सीजन को देखते हुये खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये है कि मिलावट खोरी के विरूद्व अभियान चलाकर उनके खिलाफ दंण्डात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होनेे कहा मिलावट खोरी पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर नियमित छापामारी करें ताकि मिलावट खोरी पर लगाम लगाया जा सके।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन