डीएसबी परिसर में इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेल द्वारा उद्यमिता विकास दिवस का किया आयोजन
नैनीताल ( nainilive.com )- डीएसबी परिसर में आज इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेल द्वारा उद्यमिता विकास दिवस का आयोजन किया गए । वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप डे 21 अगस्त को मनाया जाता है । आज के इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे तथा बिजनेस प्रपोजल पर पैनल चर्चा हुई । कॉमर्स विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम में डायरेक्टर विजिटिंग प्रोफेसर ललित तिवारी ने 14 अगस्त को आयोजित क्राफ्ट मेला के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए । प्रॉफ तिवारी नए इस अवसर पर कहा कि बदलते वक्त में हुनर सबसे बड़ी काबिलियत है । कल सेल द्वारा बिजनेस प्रपोजल का प्रेजेंटेशन होगा ।
आज के कार्य क्रम का संचालन डॉक्टर निधि वर्मा ने किया तथा पैनल चर्चा में प्रॉफ ज्योति जोशी प्रॉफ आशीष तिवारी निदेशक ,प्रॉफ गीता तिवारी ,डॉक्टर लज्जा भट्ट, डॉक्टर हरिप्रिया पाठक , डॉक्टर विजय कुमार , डॉक्टर अनिता , डॉक्टर नवीन पांडे , डॉक्टर इकराम जीत सिंह मान , आरिफ ,शाहबाज , चिरांगी,हर्षित कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे । कल नेशनल स्पेस डे के अवसर पर परिसर में 1130 क्विज प्रतियोगिता होगी तथा डीएसबी के शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 बजे होगा ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग