नगर पालिका परिषद नैनीताल के अंतर्गत समान नागरिक संहिता के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हुआ समान नागरिक दिवस का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com)- नगर पालिका परिषद नैनीताल के अंतर्गत समान नागरिक संहिता के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “समान नागरिक दिवस ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ग्रेड वन- रोहिताश शर्मा द्वारा उपस्थित महिला समूह व अन्य जन- समूह को समान नागरिक संहिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अभियोजन विभाग से उपस्थित सुनीता बोरा व शिवांजलि शर्मा द्वारा समान नागरिक संहिता की कानूनी जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन चंदन भंडारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ग्रेड- 2 दीपेंद्र बमोला, लेखाकार- सिद्धार्थ शर्मा सीएम सीमा पांडे,मुख्य सफाई निरीक्षक अमित चौधरी, सीमा कुंवर, सोनू तिवारी सहित महिला समूह की महिलाएं उपस्थित थी

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page