उत्तराखंड के 6 जिलों में जन शिक्षण संस्थानों में खोले गए IGNOU के विस्तार केंद्र
इग्नू की दिसंबर 2020 को होने वाली सत्रांत परीक्षा अब होंगी फ़रवरी 2021 में
नैनीताल ( nainilive.com )- हाल ही में उत्तराखंड के छह जिलों में स्थित जन शिक्षण संस्थानों में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) IGNOU के विस्तार केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन जिलों में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। ये केंद्र इग्नू और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत स्थापित किए गए हैं। अब कोई भी आवेदक जो इग्नू से अध्ययन करना चाहता है, वह इन विस्तार केंद्रों से पंजीकरण की सुविधा प्राप्त कर सकता है।
इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि वर्तमान में ये जन शिक्षण संस्थान विभिन्न प्रकार के कौशल आधारित कार्यक्रम चला रहे हैं। अब वे इग्नू के कार्यक्रमों में आवेदकों के नामांकन में भी सुविधा प्रदान करेंगे। इन केंद्रों को स्थापित करने का उद्देश्य जनता के बीच उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें कौशल आधारित कार्यक्रम प्रदान करना है। इन विस्तार केन्द्रों के माध्यम से प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थियों को इग्नू की सुविधा नजदीकी इग्नू अध्ययन केन्द्रों से प्राप्त होगी। तथापि, जन शिक्षण संस्थान जहां भी संभव होगा, कौशल आधारित कार्यक्रमों के संचालन के लिए सुविधाएं भी प्रदान करेगा।
इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदम्बा प्रसाद ने बताया कि इग्नू के सभी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य अहर्ता संबंधी जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक (https://ignouadmission.samarth.edu.in/ ) के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है एवं उक्त लिंक द्वारा ही दिनांक 31 जुलाई , 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन