बारिश के दौरान ओवर टेक करने के चलते पाइंस क्षेत्र में गाड़ियों की आमने सामने टक्कर, टला हादसा

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- नगर के तल्लीताल क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान ओवर टेक करने के चलते तल्लीताल क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बच गया । मोके पर पहुची पुलिस ने दोनों का समझौता कराते हुए उन्हें छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार नगर के पाइंस क्षेत्र में भारी बारिश व कोहरे के बीच शेरवानी हिलटॉप निवासी रमेश राम के नाम रजिस्टर्ड कर को उनका बेटा विशाल चलाकर अपनी बहन को भवाली छोड़ने जा रहे थे । इस बीच तेज रफ्तार में कैंची मंदिर से दर्शन कर नैनीताल की तरफ आ रहे फरुखाबाद यूपी के 6 दोस्त अपनी कार संख्या यूपी 76 एएम 4271 ने यूके 04 एक्स 5944 को सामने से टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क के दूसरी तरफ जाकर रुक गई , वर्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया की यूपी के पर्यटको ने अपनी गलती मानते हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई शेरवानी निवासी युवक की कार को ठीक कराने की बात कही ओर दुबारा ऐसे गाड़ी न चलने की बात कही।जिसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ एवं डीएफओ नैनीताल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page