अयोध्या धाम Ayodhya Dham में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए नैनीताल जिले के 150 भक्तों का पहला दल हुआ रवाना
हल्द्वानी ( nainilive.com )- RSS Workers visit Ayodhya अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए नैनीताल जिले के 150 भक्तों का पहला दल सोमवार को रवाना हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के मुखानी स्थित कार्यालय से संघ के प्रांत संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट ने भगवा ध्वज दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस दल में संघ परिवार के करीब 150 लोग शामिल हैं। जो हल्द्वानी से बरेली तक बसों के माध्यम से रवाना हुए हैं।

बरेली से आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिये अयोध्या Ayodhya रवाना होंगे। दल मंगलवार सुबह अयोध्या पहुंचेगा और दो दिवसीय भ्रमण के बाद 1 फरवरी दिन गुरुवार को वापस हल्द्वानी पहुंचेंगे। इस दौरान सह प्रांत प्रचार प्रमुख बृजेश बनकोटी,सह प्रांत ग्राम्य विकास प्रमुख सतेंद्र रावत, विनीत टंडन ,कमलेश, उत्तम नयाल, प्रदीप लोहनी,उमेश चुफाल, तनुज गुप्ता, तरुण सक्सेना, चंद्रशेखर जोशी, ललित परगाई, अशोक आदि उपस्थित थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग