कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा 3 से 9 दिसंबर 2024 तक फिट इंडिया वीक 2024 का हुआ शुभारंभ
नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने फिट इंडिया वीक 2024 का आयोजन युवा कार्य और खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार आज से प्रारंभ हुआ। जिसमें परिसर के विद्यार्थियों हेतु प्रथम दिन फ़न गेम्स के आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रोफ़ेसर नीता बोरा शर्मा जी ने किया। उनके द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया तथा खेल व स्वास्थ्य को विद्यार्थी जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उपयोगी बताया! इससे पूर्व प्रोफ़ेसर ललित तिवारी जी द्वारा शिक्षकों व कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को खेल मंत्रालय द्वारा प्राप्त फ़िट इंडिया शपथ दिलायी।
इसके उपरांत विभागाध्यक्ष डॉ०संतोष कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के फ़न गेम्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर संजय पंत प्रोफ़ेसर ज्योति जोशी प्रोफ़ेसर लता पांडे प्रोफ़ेसर सुषमा टम्टा प्रोफ़ेसर शिरीष मौर्य डॉ० हरिप्रिया पाठक डॉक्टर पूरन अधिकारी अपूर्व बिष्ट गणेशबिष्ट आदि उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग