नैनीताल में शुरू हुआ पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- सरोवर नगरी नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वाधान में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत हो गयी है। आज शनिवार की सुबह महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर महोत्सव का शुभारंभ किया l बीते 2 वर्षों से नगर में कोरोना के चलते महोत्सव का पारम्परिक रूप से आयोजन नहीं हो पा रहा था , केवल सांकेतिक रूप में ही आयोजन हो रहा था अब परिस्थितियां सामान्य होने पर दो वर्ष के कोरोना के पश्चात इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया है।

एक से पाँच अक्टूबर तक चलने वाला यह महोत्सव नैना देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव के साथ दुर्गा पूजा सांस्कृतिक महोत्सव 2022 का शुभारंभ भी किया गया है। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दाल सहित नगर के स्कूलों के विद्यार्थी भी अपनी भागीदारी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

आज महोत्सव की शुरुआत नगर में शोभायात्रा निकाल कर की गयी। शोभायात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे कुमाऊनी परिधानों में सज कर प्रतिभाग किया । शोभायात्रा में कमेटी के अध्यक्ष पीके दास महासचिव नरदेव शर्मा त्रिभुवन फर्त्याल कैलाश जोशी दिनेश भट्ट सुमन साह मंजू रौतेला के एस अधिकारी तृप्ति गुहा मजूमदार शिव शंकर मजूमदार भास्कर महतोलिया, यशवंत कुमार आदि शामिल थे l

यह भी पढ़ें 👉  सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page