राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा राज्य का स्थापना दिवस
नैनीताल ( nainilive.com )- शुक्रवार को राजभवन नैनीताल में गोवा राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखण्ड में रह रहे गोवा प्रदेश के निवासियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए उपस्थित गोवा के निवासियों से संवाद किया और पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने कहा कि केंद्र द्वारा सभी राज्यों के स्थापना दिवस को प्रत्येक राज्य में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है जो कि बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं साथ ही हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते है।
राज्यपाल ने कहा कि गोवा अपने अद्वितीय समुद्र तटों, प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक विविधता को संजोए हुए है। क्षेत्रफल में भारत का सबसे छोटा राज्य होने के बावजूद यह राज्य पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र है। गोवा साहसिक जल खेलों और अपने जीवंत त्योहारों के लिए भी प्रसिद्ध है।
राज्यपाल ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की इस अनूठी पहल से हमारे विविध राज्यों की परस्पर परंपराओं, प्रथाओं, संस्कृति और ज्ञान की समझ को बढ़ाते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है। कार्यक्रम में सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, उत्तराखण्ड में रह रहे गोवा प्रदेश के निवासी साइमन फर्नांडिस, मार्क डिसूजा, सुषमा मार्गरेट डिसूजा, सोनी फर्नांडिस आदि उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग