ईंधन बचाव अभियान’ मुख्य विकास अधिकारी पैदल पहुंचे कार्यालय
भीमताल ( nainilive.com )-जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के क्रम में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे स्वयं पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी श्री पाण्डे ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन की बचत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि दैनिक कार्यों में वाहनों का सीमित उपयोग करें तथा अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ताकि ईंधन की खपत को कम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पैदल चलना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी दूरी के लिए वाहन के बजाय पैदल चलने की आदत अपनाए, तो ईंधन बचत के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने भीमताल विकास भवन परिसर सहित विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से ईंधन बचाव अभियान को जन सहभागिता के रूप में अपनाने की अपील की।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण